
छत्तीसगढ़ शिक्षा समिति बिलासपुर द्वारा संचालित विद्यालय छत्तीसगढ़ उच्चतर माध्यमिक शाला, बिलासपुर एक शत् प्रतिशत शासकीय अनुदान प्राप्त शिक्षण संस्था है । इसकी स्थापना सन् 1951-52 में चैत्र प्रतिपदा को हुई एवं शाला के संस्थापकों ने इसका नामकरण छत्तीसगढ़ उच्चतर माध्यमिक शाला, बिलासपुर किया । स्थापना के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध शिक्षा विद् श्री बलदेव प्रसाद मिश्रा जी थे । श्री जमुना प्रसाद वर्मा जी शाला के संस्थापक अध्यक्ष एवं
श्री मधुकर आनंद बाटवे शाला के संस्थापक प्राचार्य थे । एक वर्ष पश्चात् ही शाला को शासकीय अनुदान मिलना प्रारंभ हो गया था ।
छत्तीसगढ़ उच्चतर माध्यमिक शाला, बिलासपुर के हृदय स्थल बृहस्पति बाजार के पास स्थित है, शाला में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के राष्ट्र प्रथम विचारधारा से पोषित, पल्लवित गुरूओं की परंपरा रही है । शाला का परिसर रमणीय और उत्कृष्ट है, विस्तृत खेल का मैदान है, शाला में पढ़े सैकड़ों छात्र आज राजनीति, व्यवसाय, खेल, शासकीय सेवा आदि के उच्च पदों पर आसीन रहें है, शाला में कक्षा 6वीं से 12वीं तक के छात्र और छात्राएँ अध्ययनरत है । कला वाणिज्य और विज्ञान संकाया का अध्यापन कार्य होता है ।